बिहार में 10 अगस्त 2022 को नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार सत्ता में आने के बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने आज नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई।
31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व वाली बिहार महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) और निर्दलीय के कुल 31 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हुए। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्रियों ने शपथ ली है। जेडीयू से 11 विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ है। कांग्रेस से 2, हम से 1 और 1 निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जदयू से बनने वाले मंत्री
1. विजय चौधरी
2. बिजेंद्र यादव
3. अशोक चौधरी
4. श्रवण कुमार
5. लेसी सिंह
6. संजय झा
7. मदन सहनी
8. शीला मंडल
9. सुनील कुमार
10. जयंत राज
11. जमा खान
राजद से बनने वाले मंत्री
1. तेजप्रताप यादव
2. आलोक मेहता
3. सुरेन्द्र यादव
4. रामानंद यादव
5. ललित यादव
6. कुमार सर्वजीत
7. समीर महासेठ
8. चन्द्रशेखर
9. अनीता देवी
10. जितेन्द्र कुमार राय
11. सुधाकर सिंह
12. कार्तिकेय सिंह
13. इसराइल मंसूरी
14. शमीम अहमद
15. सुरेन्द्र राम
16. शहनवाज आलम
कांग्रेस से बनने वाले मंत्री
1. अफाक आलम
2. मुरारी गौतम
हम पार्टी से बनने वाले मंत्री
1. संतोष सुमन
निर्दलीय बनने वाले मंत्री
1. सुमित सिंह