Bihar: CM नीतीश कुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग…यहां देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में नीतीश-तेजस्वी कैबिनेट का आज पहला विस्तार राजभवन में हुआ। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने सुबह साढ़े 11 बजे 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ही दोपहर में अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया।

नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा
नीतीश-तेजस्वी कैबिनेट का विस्तार आज 16 अगस्त 2022 हो गया है। राजभवन में कुल 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, वहीं आज ही मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन और गृह विभाग समेत कुल 5 मंत्रालय रहेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य और पथ निर्माण समेत 4 मंत्रालय दिए गए हैं।

बिहार कैबिनेट की पूरी लिस्ट-

1. नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)
– सामान्य प्रशासन
– गृह
– मंत्रिमंडल सचिवालय
– निगरानी
– निर्वाचन

2. तेजस्वी प्रसाद यादव (उपमुख्यमंत्री)
– स्वास्थ्य
– पथ निर्माण
– नगर विकास एवं आवास
– ग्रामीण कार्य
3. विजय कुमार चौधरी
– वित्त
– वाणिज्य कर
– संसदीय कार्य

4. बिजेंद्र प्रसाद यादव
– ऊर्जा
– योजना एवं विकास

5. आलोक कुमार मेहता
– राजस्व एवं भूमि सुधार

6. तेज प्रताप यादव
– पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन

7. आफाक आलम
– पशु एवं मत्स्य संसाधन

8. अशोक चौधरी
– भवन निर्माण

9. श्रवण कुमार
– ग्रामीण विकास

10. सुरेंद्र प्रसाद यादव
– सहकारिता

11. रामानंद यादव
– खान एवं भूतत्व

12. लेशी सिंह
– खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

13. मदन सहनी
– समाज कल्याण

14. कुमार सर्वजीत
– पर्यटन

15 ललित कुमार यादव
– लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण

16. संतोष कुमार सुमन
– अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण

17. संजय कुमार झा
– जल संसाधन
– सूचना एवं जन संपर्क

18. शीला कुमारी
– परिवहन

19. समीर कुमार महासेठ
– उद्योग

20. प्रो. चन्द्रशेखर
– शिक्षा

21. सुमित कुमार सिंह
– विज्ञान एवं प्रावैधिकी

22. सुनील कुमार
– मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन

23. अनिता देवी
– पिछड़ा वर्ण एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण

24. जितेंद्र कुमार राय
– कला, संस्कृति एवं युवा

25. जयंत राज
– लघु जल संसाधन

26. सुधाकर सिंह
– कृषि

27. मोहम्मद जमा खान
– अल्पसंख्यक कल्याण

28. मुरारी प्रसाद गौतम
– पंचायती राज

29. कार्तिक कुमार
– विधि

30. शमीम अहमद
– गन्ना उद्योग

31. शाहनवाज आलम
– आपदा प्रबंधन

32. सुरेंद्र राम
– श्रम संसाधन

33. मोहम्मद इसराईल मंसूरी
– सूचना प्रौद्योगिकी

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…