नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विपक्ष को एकजुट होने की अपील की। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम रहें या न रहें, वे 2024 में नहीं रहेंगे।
2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना- नीतीश
नीतीश कुमार ने आज 10 अगस्त 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना। उन्होंने कहा कि हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं विपक्ष को 2024 के लिए एकजुट होने की अपील करता हूं। हालांकि, पीएम पोस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे पद के लिए उम्मीदवार नहीं हूं।
आगे बहुत कुछ होगा- नीतीश
नीतीश कुमार ने दावा किया कि वे विपक्ष को पूरी तौर पर मजबूत करेंगे, जिन लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो ये गलत है, आगे बहुत कुछ होगा, अब हम भी विपक्ष में आ गए हैं। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने पर कहा कि लंबे समय से उनकी पार्टी के साथ गलत व्यवहार हो रहा था, 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू के अधिकतर विधायक और नेताओं ने भाजपा का साथ छोड़ने की बात कही थी, तब से लेकर पार्टी के सभी लोग एनडीए से अलग होने की बात कर रहे थे, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गठबंधन तोड़ा।