
ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 10वें दिन आज भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने गोल्ड जीता है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में 17वां गोल्ड आया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिलाओं के 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट फाइनल में उत्तरी निकहत जरीन ने आयरलैंड की कार्ले मैकनाउल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने कार्ले मैकनाउल को 5-0 से हराकर यह खिताब हासिल किया।