Delhi: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर चलती कार में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में चलती कार में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है, जहां एक 22 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, यह घटना 16 अगस्त 2021 की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ रेप किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी
जानकारी में मुताबिक, आरोपियों और महिला की पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, फिर मिलने की बात हुई और जब महिला आरोपियों से मिलने पहुंची तो दोनों ने ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसके बाद दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में उसके साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी शास्त्री पार्क में ही महिला को कार से उतार कर फरार हो गए।

गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, महिला गाजियाबाद में थी और दोनों आरोपी कार से गाजियाबाद पहुंचे, वहां से दोनों ने उसे कार में बैठा लिया, क्योंकि सोशल मीडिया पर दोस्ती हो चुकी थी, बातचीत हो रही थी, इसलिए महिला थोड़ी झिझक के बाद कार में बैठ गई। आरोप है कि पीछे बैठे शख्स ने महिला के साथ मारपीट की और पिछली सीट पर ही उसके साथ बलात्कार किया, उसके बाद जो शख्स कार चला रहा था उसने शास्त्री पार्क इलाके में ले जाकर कार को रोक दिया और फिर उसने भी महिला के साथ बलात्कार किया उसके बाद में दोनों आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

दोनों आरोपी दिल्ली पुलिस के गिरफ्त में
दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तो आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को कार नजर आ गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है, पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…