डॉ. हर्वषर्धन ने कहा- भारत में लॉकडाउन तथा गाइडलाइंस ने प्रभावी सोशल वैक्सीन की तरह काम किया !

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्वषर्धन ने कहा है कि देश में लॉकडाउन सही समय पर लगाया गया था तथा इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की स्थिति बाकी दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है।

देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला सही समय पर लिया गया- डॉ. हर्वषर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्वषर्धन ने आज कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला सही समय पर लिया गया था। उन्होंने कहा कि दुनिया के विकसित देशों ने यह फैसला लेने में कई दिन बर्बाद कर दिए तथा कुछ देशों में तो लॉकडाउन लगाने का फैसला तब लिया गया, जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी। डॉ. हर्वषर्धन ने कहा कि दुनिया के कई देशों में आंशिक लॉकडाउन ही लगाया गया।

देश में कोरोना के मामलों के डबलिंग रेट 13 दिन से भी ज्यादा- डॉ. हर्वषर्धन

डॉ. हर्वषर्धन ने कहा कि अगर लॉकडाउन से पहले भारत में कोरोना के मामले के डबलिंग होने का समय 3.4 दिन था, जब अब बढ़ कर 13 दिन से भी ज्यादा हो गया है, लॉकडाउन तथा इसके गाइडलाइंस ने एक प्रभावी सोशल वैक्सीन की तरह काम किया है। वहीं देश के कई राज्यों में लॉकडाउन में अतिरिक्त छूट दे दी है, जिसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिंता जताते हुए लॉकडाउन के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने को कहा है, राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है कि गाइडलाइंस का सही तरीके से पालन कराएं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…