टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का आज निधन हो गया है। एक सड़क हादसे के चलते साइरस मिस्त्री का निधन हुआ है। मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है।
सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज 4 सितंबर 2022 को सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पालघर के एसपी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की आज पालघर के चरोटी में सड़क हादसे में मौत हो गई, यह हादसा तब हुआ जब उनकी मर्सिडीज कार अहमदाबाद से मुंबई लौट रही थी, यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।
अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे मिस्त्री
पालघर के एसपी ने कहा कि यह हादसा आज दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ, जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे, कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य 2 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए, मिस्त्री के साथ कार में मौजूद एक और व्यक्ति की मौत हुई है, साइरस मिस्त्री की कार कोई महिला चला रही थीं
मिस्त्री का निधन स्तब्ध करने वाला- मोदी
साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है, वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे, उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं, उनकी आत्मा को शांति मिले।
उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि- शिंदे
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उन्हें उद्योग जगत में एक युवा, उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था, एक कुशल उद्यमी का निधन हो गया है, यह न केवल मिस्त्री के परिवार के लिए बल्कि देश के औद्योगिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है, उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष थे मिस्त्री
साइरस पालोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था, वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर बाद में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी गए, वह टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष थे। ध्यान रहे कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था।
अध्यक्ष पद से हटा दिए गए थे मिस्त्री
साइरस पालोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को एक भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में हुआ था, वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर बाद में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी गए, वह टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष थे। ध्यान रहे कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था।