पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम का 95 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में थे भर्ती

पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री व कांगेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। पंडित सुखराम को 4 मई 2022 को ब्रेन स्ट्रोक के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

सुखराम का आज सुबह 1:30 बजे हुआ निधन
पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम का आज 11 मई 2022 को निधन हो गया है। पंडित सुखराम के निधन की इसकी पुष्टि उनके बेटे और मंडी से विधायक अनिल शर्मा ने की। अनिल शर्मा ने बताया कि आज तड़के करीब 1:30 बजे उनके पिता का निधन हो गया, वह 95 वर्ष के थे। संचार क्रांति के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को आज शाम तक हिमाचल प्रदेश के मंडी ले जाया जाएगा, जहां कल यानि 12 मई 2022 को उनका अंतिम संस्कार होगा। मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पंडित सुखराम का पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा, इसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CM ने सुखराम को अपने हेलीकॉप्टर से भेजा था दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पंडित सुखराम को मंगलवार की रात में फिर से हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उनका देहांत हो गया। ध्यान रहे कि सुखराम को 4 मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, हालत में सुधार नहीं होता देख उन्हें दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया, इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया था। 9 मई 2022 की रात को भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

सुखराम 1993 से 1996 तक रहे केंद्रीय संचार मंत्री
27 जुलाई 1927 को जन्मे पंडित सुखराम ने 5 बार विधान सभा चुनाव जीता था, जबकि 3 बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रहे थे। पंडित सुखराम साल 1993 से 1996 तक केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। साल 2011 में सुखराम को भ्रष्टाचार (संचार घोटाला) के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…