गैंगस्टर विकास दुबे महाकाल मंदिर से गिरफ्तार, उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मैं विकास दुबे हूं !

कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से आज यानि 9 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे महाकाल मंदिर में पूजा और दर्शनों के लिए लाइन में लगा हुआ था।

विकास दुबे महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से आज यानि 9 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे महाकाल मंदिर में पूजा और दर्शनों के लिए लाइन में लगा हुआ था, उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला, इसके बाद मंदिर में तैनात गार्ड लखन यादव ने उसकी पहचान की तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विकास दुबे वीवीआईपी दर्शन की रसीद कटवा कर मंदिर में प्रवेश किया था

महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे जाने के डर से विकास दुबे आत्मसमर्पण करना चाहता था, मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद वो चिल्ला चिल्ला कर कहने लगा कि वह ही विकास दुबे है, कानपुर वाला, उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि पुलिस को उसके बारे में सूचना दी जाए। आशीष ने बताया कि मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को लगा कि इस व्यक्ति की शक्ल कानपुर गोलीकांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे से मिलती है, तो उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया, इसके बाद महाकाल मंदिर की पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई। यह घटनाक्रम सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। विकास दुबे 250 रुपए की वीवीआईपी दर्शन की रसीद कटवा कर मंदिर में प्रवेश किया था। आशीष ने बताया कि विकास दुबे गिरफ्त में आने के बाद किसी भी तरह की न तो बदमाशी और न ही भागने की कोशिश की।

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद शिवराज सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ से बात की

ध्यान रहे कि 2 जुलाई को विकास दुबे को गिरफ्तार करने कानपुर के तीन थानों की पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी, इस दौरान विकास दुबे की गैंग ने बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत की। गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

 

 

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…