![](https://www.newsroomlive.in/wp-content/uploads/2022/09/kejariwal-gujrat_visit-3-sept-2022-2-708x491.jpg)
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोग पार्टी न छोड़ें, आपलोग पार्टी में रहकर ही आम आदमी पार्टी लिए काम करें।
BJP कार्यकर्ता आप के लिए करें काम- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 3 सितंबर 2022 को गुजरात में भाजपा के कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ दल में ही रहते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के लिए काम करने की अपील की। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज शनिवार को राजकोट में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा से पैसे लेते रहना चाहिए, लेकिन अंदर से ही उन्हें ‘आप’ के लिए काम करना चाहिए।
BJP कार्यकर्ता को सभी गारंटियों का लाभ मिलेगा- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी आम लोगों को दी गई सभी गारंटियों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘हम भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करना चाहते, भाजपा अपने नेताओं को रख सकती है, भाजपा के ‘पन्ना प्रमुख’, गांवों, बूथों और तालुकाओं के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इतने वर्षों के बाद भी भाजपा ने उनकी सेवा के बदले उन्हें क्या दिया।’