देश के तीन राज्यों में हर वयस्क को लगा कोरोना का पहला टीका…जानिए कौन-कौन राज्य हैं ?

देश भर में अभी वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जारी है। इस बीच केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि देश के दो राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश में हर वयस्क को कोरोना का पहला टीका लग चुका है।

तीन राज्यों में हर वयस्क को लगा पहला टीका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज 2 सितंबर को बताया कि देश के दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और सिक्किम तथा केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में हर वयस्क को कोरोना का पहला टीका लग चुका है, इस तरह से देश में कोरोना से जंग की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। ध्यान रहे कि हिमाचल प्रदेश 100 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना के टीके की पहली खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बना था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि देश में अब तक 66 करोड़ 74 लाख से ज्यादा कोरोना के टीके लग चुके हैं, इनमें से 51,38,05,787 करोड़ लोगों को पहली डोज लगी है, इसके अलावा 15 करोड़ 36 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका भी लग चुका है।

देश में सबसे ज्यादा टीके उत्तर प्रदेश में लगे हैं
ध्यान रहे कि देश में अब तक सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 7,51,29,502 टीके लग चुके हैं, इसके बाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 6 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 4,76,47,071 और गुजरात में भी करीब इतनी ही डोज लगाई गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी टीकाकरण तेजी से चल रहा है, अब तक दिल्ली में 1,37,66,415 टीके लग चुके हैं। कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में टॉप 10 राज्यों की बात करें तो यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलावा राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं, इसके अलावा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भी इस लिस्ट में है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…