लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के अगले सेना प्रमुख, नियुक्ति को केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

केंद्र की मोदी सरकार ने देश का अगला सेना प्रमुख नियुक्त कर दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के नए सेना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे आर्मी चीफ बनने वाले पहले इंजीनियर हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे थल सेनाध्यक्ष नियुक्त
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे। फिलहाल लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे वाइस चीफ ऑफ आर्मी हैं। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर होंगे, जो भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने आज 18 अप्रैल 2022 को कहा है कि केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को देश के अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

30 अप्रैल को आर्मी चीफ का पद संभालेंगे मनोज पांडे
30 अप्रैल 2022 को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे इससे पहले ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान एंड निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल हासिल कर चुके हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…