Maharashtra: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सरकार ने किया सस्पेंड

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह पर ‘अनियमितता व खामियों’ का आरोप लगाया गया है। अवैध वसूली मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई व अन्य जगह केस दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को किया सस्पेंड
महाराष्ट्र होमगार्ड्स के महानिदेशक और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह कार्रवाई की, ऐसे में अब बिना डीजीपी ऑफिस से इजाजत लिए परमबीर सिंह मुंबई छोड़कर नहीं जा सकेंगे, साथ ही जब तक वह निलंबित हैं, तब तक तो किसी निजी कंपनी के लिए या किसी बिजनेस ट्रेड में काम नहीं कर सकेंगे, अगर ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की ऑर्डर निकाली जा सकती है।

परमबीर सिंह ने किया है सर्विस रूल का उल्लंघन
परमबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सर्विस रूल का उल्लंघन किया है। सूत्रों के मुताबिक, परमबीर सिंह छुट्टी खत्म होने के बाद भी उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की और ना ही उन्होंने इस संदर्भ में महाराष्ट्र गृह मंत्रालय से सम्पर्क किया। गृह विभाग ने परमबीर सिंह से कई बार सम्पर्क स्थापित करने की कोशिश की लेकिन सम्पर्क में नहीं आए, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें 29 अगस्त तक की छुट्टी दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं आए।

परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज हैं जबरन वसूली के मामले
ध्यान रहे कि परमबीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कम से कम 5 मामले दर्ज हैं। दरअसल, ‘एंटीलिया’ कांड के बाद मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से ट्रांसफर कर दिए गए परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों से शहर के बार और रेस्तरां से 1 महीने में 100 करोड़ रुपए की वसूली करने के लिए कहा था। विवाद बढ़ने और वसूली के आरोप लगने के बाद परमबीर सिंह मुंबई छोड़कर चले गए, हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी से छूट मिलने के बाद मुंबई पहुंचे, यहां उनसे कई एजेंसियां पूछताछ कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…