Omicron Variant: भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के 2 केस की पुष्टि

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में 24 घंटे में 2 ओमिक्रोन केस की पुष्टि हुई है। ये दोनों ही मामले कर्नाटक में पाए गए हैं। दुनिया में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित मरीज की पहचान की गई थी।

कर्नाटक में मिले हैं ओमिक्रोन वैरिएंट के दोनों केस
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के 2 केस की पुष्टि हुई है। ये दोनों ही केस कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने आज 2 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। लव अग्रवाल ने कहा कि 29 देशो में 373 ओमिक्रोन के केस दुनिया में रिपोर्ट हुए हैं, ये ओमिक्रोन वैरिएंट बीटा और डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा तेजी से फैलता है। डब्लूएचओ के मुताबिक, इस ओमिक्रोन वैरिएंट में 45 से 52 म्यूटेशन देखे गए हैं, रिपोर्ट में जो अब तक आई है उसमें इसे माइल्ड पाया गया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…