
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कल देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है।
मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को आज जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कल यानि 5 अगस्त को देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। गिरीश चंद्र मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम उपराज्यपाल थे, उन्हें अक्टूबर, 2019 में जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया था। गिरीश चंद्र मुर्मू को अब वह भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे।
मनोज सिन्हा लोकसभा चुनाव, 2019 हारे थे
धयान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने वाले मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद रह चुके हैं। केंद्र में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा के पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार था। मनोज सिन्हा वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की रेस में भी आगे थे। मनोज सिन्हा को गाजीपुर से लोकसभा चुनाव, 2019 में हार मिली थी।