जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दिया

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू (जीसी मुर्मू) ने आज देर रात इस्तीफा दे दिया है। गिरीश मुर्मू को पिछले साल अक्टूबर में जम्मू और कश्मीर का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था, गिरीश मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के प्रथम उप राज्यपाल थे।

मुर्मू जम्मू और कश्मीर के प्रथम उप राज्यपाल थे

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश मुर्मू ने आज यानि 5 अगस्त को देर रात इस्तीफा दे दिया है। गिरीश मुर्मू को पिछले साल अक्टूबर में जम्मू और कश्मीर का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था, गिरीश मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के प्रथम उप राज्यपाल थे। गिरीश मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत रहे हैं। ध्यान रहे कि गिरीश मुर्मू ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब आज 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 1 साल पूरे हुए हैं।

मुर्मू अक्टूबर, 2019 में उप राज्यपाल बने थे

केंद्र सरकार ने पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिए थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में बांट दिया था, इसी के बाद अक्टूबर, 2019 में गिरीश मुर्मू को जम्मू और कश्मीर का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बता दें कि आज ही गिरीश मुर्मू ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा प्रबंधन पर चर्चा की थी, एलओसी के साथ ही घाटी में सुरक्षा हालात पर चर्चा के साथ सेना की ओर से स्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई थी।

मुर्मू के इस्तीफे का कारण पता नहीं चला है

उप राज्यपाल मुर्मू ने जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में सेना द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की थी, साथ ही जम्मू और कश्मीर में कोविड-19 महामारी का प्रसार रोकने के लिए सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा था, इस दौरान 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू भी मौजूद थे। उप राज्यपाल मुर्मू ने अपने पद से क्यों इस्तीफा दिया है, इसका कारण पता चल नहीं पाया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…