विनेश फोगाट का दावा, कहा- ‘लड़कियों का होता था हैरेसमेंट, हमारे पास है हैरेसमेंट का ऑडियो’

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर आरोप लगाते हुए महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि वे लड़कियों का शोषण करते थे, अब केंद्र सरकार के समक्ष हम अपनी बात रखेंगे, हमें न्याsय चाहिए, यह एक लड़की का नहीं बहुत सारी लड़कियों का मामला है।

हम लड़कियों के साथ बुरा हुआ- विनेश
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कुछ कोचों के खिलाफ कुछ महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बैठीं हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट ने आज 20 जनवरी 2023 मीडिया से बात की, जहां उन्होंहने कहा कि आप सब साथ दीजिए, हम लड़कियों के साथ बुरा हुआ है।

हमारे पास है हैरेसमेंट का ऑडियो- विनेश
विनेश ने कहा कि ‘लड़कियों का हैरेसमेंट होता था, सुबूत के तौर पर हमारे पास हैरेसमेंट का ऑडियो भी है।’ विनेश ने कहा कि ‘आज शाम को हमारी 6 बजे मीटिंग है, केंद्र सरकार के समक्ष हम अपनी सारी मांगें रख रहे हैं।’ वे मांगें कौन सी हैं और क्या6 होता था? मीडियाकर्मियों के इस सवाल पर विनेश ने कहा कि ऐसे डिस्क्लोज नहीं कर सकते, लड़कियों से जुड़ा मामला है।

हम केंद्र सरकार के खिलाफ नहीं- विनेश
विनेश फोगाट ने कहा कि हम यहां आत्म सम्मान की लड़ाई के लिए आए हैं, हमारे परिजन भी हमारा साथ दे रहे हैं, जो हुआ वैसा किसी एक लड़की के साथ नहीं हुआ, बहुत सारी लड़कियां हैं, जिन्हेंक प्रताड़ित किया जा रहा था। क्या, पहलवानों को सरकार से मदद नहीं मिली? इस पर विनेश ने कहा कि हम शुरू से बोल रहे हैं कि हम केंद्र सरकार के खिलाफ नहीं है, जब मेरे साथ परेशानी आई थी तो प्रधानमंत्री मोदी जी मेरे साथ खड़े थे, उन्होंंने कहा कि हम सब मिलकर सरकार के सामने अपनी बातें रखेंगे, सरकार की बात है, तो हम उनको बताएंगे कि WFI में कैसे शोषण किया जाता था।

ये सिर्फ कुश्ती से जुड़ी बात नहीं- विनेश
विनेश फोगाट ने कहा कि यहां हम सभी मुद्दे रख रहे हैं, ये सिर्फ कुश्ती की बात होती तो क्या पता 1 घंटे की बैठक में समाधान हो जाता, ये एक लड़की का नहीं, बहुत सारी लड़कियों का मामला है, हम खुले तौर पर एक-एक का खुलासा नहीं कर सकते, इस तरह से उनके जीवन और परिवारों को खतरा होगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…