
संसद का मॉनसून सत्र आज 8 अगस्त 2022 को अपने निर्धारित समय से 4 दिन पहले ही समाप्त हो गया। 18 जुलाई 2022 को शुरू हुए इस सत्र का ये आखिरी हफ्ता था, जो 12 अगस्त 2022 तक चलना था। संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय में विपक्ष के नेताओं के साथ एक बैठक भी की।