
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दूसरी बार आज पूछताछ कर रही है। इस बीच विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को दिल्ली के विजय चौक से हिरासत में लिया गया है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी गिरफ्तार
नेशनल हेराल्ड केस में आज 26 जुलाई 2022 को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। इस बीच कांग्रेस की तरफ से इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसदों को राष्ट्रपति भवन की तरफ जाने से रोक दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विजय चौक से हिरासत में लिया गया है, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन विजय चौक से आगे नहीं जाने दिया गया, उसके बाद वे वहीं पर धरने पर बैठ गए थे, इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है।