ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने आज एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में गोल्ड से चूक गए और वह दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता।

विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने आज 24 जुलाई 2022 को इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ भारत को 19 साल बाद विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक दिलाया, इससे पहले भारत का एकलौता विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था जब अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिला लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।

चोपड़ा का आखिरी थ्रो हालांकि फाउल रहा
इसी के साथ नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष एथलेटिक्स बन गए हैं। नीरज चोपड़ा के फाइनल की शुरुआत फाउल के साथ हुई। 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमशः 82.39 मीटर और 86.37 मीटर का थ्रो किया। भारत को ओलंपिक में पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में वापसी करते हुए 88.13 मीटर का थ्रो किया, जिसकी बदौलत वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए, उनका पांचवां और आखिरी थ्रो हालांकि फाउल रहा, लेकिन वह भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का पहला रजत पदक दिलाने में कामयाब रहे।

ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता गोल्ड मेडल
विश्व एथलेटिक्स चैंपियन में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए 90.54 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, ओलंपिक के रजत पदक विजेता जुकुब वाडलेक को 88.9 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव 78.72 मीटर थ्रो के साथ 10वें स्थान पर रहे, ऐसे में वह एलिमिनेट कर दिए गए, इससे पहले के उनके 2 प्रयास 77.96 मीटर और 78.05 मीटर रहे थे।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…