देश के गृह मंत्री के बाद पेट्रोलियम मंत्री को भी हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान को भी आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गृह मंत्री अमित शाह पहले से ही मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

धर्मेंद्र प्रधान भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान को भी आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गृह मंत्री अमित शाह पहले से ही मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने खुद ट्विटर के जरिए दी, उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।

प्रधान बुधवार को कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं थे

ध्यान रहे कि इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान के कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसके बाद ही उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था और फिर उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…