PM Modi ने नए संसद भवन की छत पर 20 फीट ऊंचे और 9500 KG वजन के अशोक स्तंभ का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन की नई बिल्डिंग के छत पर लगे अशोक स्तंभ का अनावरण किया है। इस मूर्ति की ऊंचाई 20 फीट है और ये कांस्य की बनी हुई है। इस मूर्ति का वजन 6500 किलोग्राम है।

PM मोदी ने निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11 जुलाई 2022 को नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के दौरान काम में जुटे श्रमिकों से बातचीत भी की और उनका हालचाल जाना। ध्यान रहे कि राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ 9500 किलोग्राम के कुल वजन के साथ कांस्य से बना है और इसकी ऊंचाई 20 फीट है।

स्तंभ का निर्माण 2 हजार लोगों ने मिलकर किया
ध्यान रहे कि निर्माणाधीन संसद भवन की छत पर बने अशोक के इस स्तंभ का निर्माण 2 हजार से ज्यादा लोगों ने मिलकर किया है। संसद भवन की इस नई इमारत में 1224 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। बताया जा रहा है कि इस इमारत का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा यानि शीतकालीन सत्र तक नया संसद भवन बनकर तैयार हो जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…