प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की पांच आग्रह…जानिए

वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से 5 आग्रह किया। मोदी ने कार्यकर्ताओं से 5 आग्रह भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया

भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर मोदी का संबोधन

वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से 5 आग्रह किया। देशव्यापी लॉक डाउन की वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो संदेश के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए उनसे 5 आग्रह किया। मोदी ने कहा कि हमारे देश को कोरोना महामारी से जंग जीतनी है, पार्टी के सभी कार्यकर्ता देशवासियों की सेवा को बड़े अभियान में बदलें तथा इस संकट समय में उनकी मदद करें, देश में एक भी गरीब भूखे न रह जाए।

प्रधानमंत्री मोदी के पांच आग्रह

  • मोदी का पहला आग्रह- देश के गरीबों को रशन के लिए अविरत सेवा अभियान, कोई भी गरीब भूखा न रहे।
  • मोदी का दूसरा आग्रह- हर कर्ताकर्ता अपने साथ ही 5-7 दूसरे लोगों के लिए फेस कवर बनाएं तथा उनका वितरण करें।
  • मोदी का तीसरा आग्रह- भाजपा कर्ताकर्ता पांच अलग-अलग वर्ग बनाएं, जिसमें..पहला वर्ग- नर्सेज और डॉक्टर्स हों, दूसरा वर्ग- सफाई कर्मचारी हों, तीसरा वर्ग- पुलिसकर्मी हों, चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी हों तथा पांचवा वर्ग- आवश्यक जुटे हुए कर्मचारी हों।
  • मोदी का चौथा आग्रह- भाजपा कार्यकर्ता आरोग्‍य सेतु ऐप के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टाल भी करवाएं।
  • मोदी का पांचवां आग्रह- भाजपा के सभी कार्यकर्ताओँ को खुद भी सहयोग करना है तथा 40 दूसरे लोगों से भी PM-CARES फंड में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

मोदी ने कहा, कोरोना के खिलाफ हमारी जीत निश्‍चित

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ हमारी जीत निश्‍चित है, इस संकट के समय पूरा देशवासी एक साथ खड़ा है, हमें पता है कि यह लंबी लड़ाई है, इसमें हमें बस जीत चाहिए। मोदी ने कहा कि भारत की जनता का कोटि-कोटि नमन करें उतना कम है, कोई कल्‍पना भी नहीं कर सकता था कि इतने विशाल देश की जनता इतने अनुशासन का पालन करेंगे, हर समुदाय, हर उम्र के सभी लोगों ने मिल कर कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का परिचय दिया। गौरतलब है अब तक भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 4300 को पार कर चुकी है, जबकि कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 121 हो चुकी है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता, मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं’

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां तक 2047 विजन …