प्रधानमंत्री मोदी ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना तथा बाढ़ समस्या पर बात की, मोदी ने राज्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

वैश्विक महामारी कोरोना के कहर बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संकट और बाढ़ पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात की और राज्य के हालात का जायजा लिया।

मोदी ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना और बाढ़ पर बात की

वैश्विक महामारी कोरोना के कहर बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संकट और बाढ़ पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने आज टेलीफोन पर बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात की और राज्य के हालात का जायजा लिया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। माना जा रहा है कि इन राज्यों में कोरोना के अलावा बाढ़ और बरसात की समस्या से भी लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

राज्य में रोजाना 48,000 नमूनों की जांच की जा रही है- पलानीस्वामी

बाढ़ प्रभावित राज्यों सहित सभी प्रदेशों में कोरोना वायरस के मामले भी तेजी से बढ़े हैं, इनमें तमिलनाडु देश के सबसे कोरोना प्रभावित राज्यों में से एक है वहीं, असम, बिहार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में बड़े पैमाने पर संक्रमण में बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से कोरोना को लेकर बात की, पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि राज्य में रोजाना 48,000 नमूनों की जांच की जा रही है।

असम में 26 जिलों के करीब 28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं

ध्यान रहे की असम में 26 जिलों के लगभग 28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, ब्रह्मपुत्र नदी राज्य भर में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिस वजह से 1.18 लाख हेक्टेयर खेती योग्य भूमि जलमग्न है। असम में बाढ़ के चलते 649 राहत शिविरों में लगभग 48,000 लोगों ने शरण ली है, बाढ़ ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रह रहे वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है, कई वन्यजीवों की मौत भी हो गई है। असम में बाढ़ की वजह से अब तक कम से कम 79 लोग मारे गए हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…