प्रियंका ने कांग्रेस के खर्चे पर एक हजार बसें चलवाने की अनुमति देने पर मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च से 31 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी है, इस बीच उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा कांग्रेस के खर्चे पर प्रवासी मजदूरों व कामगारों के लिए 1000 बसें चलवाने की अनुमति देने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

1000 बसें चलवाने की अनुमति देने पर प्रियंका ने योगी को धन्यवाद दिया

वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च से 31 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी है, इस बीच उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा कांग्रेस के खर्चे पर प्रवासी मजदूरों व कामगारों के लिए 1000 बसें चलवाने की अनुमति देने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। प्रियंका गांधी ने आज ट्विट करके कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए योगी आदित्यनाथ जी आपको धन्यवाद।

इंसान की जिंदगी बचाना हमारा नैतिक दायित्व- प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट के समय इंसान की जिंदगी बचाना, गरीबों की रक्षा करना व उनकी गरिमा की हिफाजत करना हमारा नैतिक दायित्व तथा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कठिन संकट के समय में अपनी पूरी क्षमता तथा सेवाव्रत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है, ये बसें हमारी सेवा का विस्तार हैं। प्रियंका ने कहा कि आपको उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से मैं आश्वस्त करती हूं कि हम सकारात्मक भाव से कोरोना महामारी तथा उसके चलते लॉकडाउन की वजह से पीड़ित उत्तर प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ इस संकट का सामना करने के लिए खड़े रहेंगे।

उत्तर प्रदेश प्रशासन को बसों का ब्योरा जल्द उपलब्ध कराया जाएगा

गौरतलब है कि बसें चलवाने की लिए कांग्रेस द्वारा अनुमति मांगने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव को पत्र लिख कर बसों के संबंध में बसों व चालक-परिचालकों की लिस्ट मांगी थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य प्रशासन को पूरे बसों के संबंध में पूरा ब्योरा जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…