अधीर रंजन चौधरी की जगह रवनीत सिंह बिट्टू बने लोकसभा में कांग्रेस के नेता…जानिए क्या है वजह

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को बजट सत्र के लिए लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। कांग्रेस ने रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में यह जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के सांसद अधीर रंजन चौधरी की जगह दी है।

रवनीत सिंह बिट्टू बने लोकसभा में विपक्ष के नेता
कांग्रेस पार्टी ने आज 11 मार्च को जानकारी दी है कि लुधियाना से लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले 2 महीने तक अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में बिजी रहेंगे, ऐसे में उनकी जगह पर लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में यह जिम्मेदारी रवनीत सिंह बिट्टू को देने का फैसला लिया गया है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की कांग्रेस यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। पंजाब कांग्रेस ने रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

बेअंत सिंह के वह पोते हैं रवनीत सिंह बिट्टू
फिलहाल अब बजट सत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुद्दों को उठाने की जिम्मेदारी रवनीत सिंह बिट्टू की होगी। लोकसभा में पार्टी की ओर से डिप्टी लीडर गौरव गोगोई भी असम विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। रवनीत सिंह बिट्टू पहली बार आनंदपुर साहिब सीट से सांसद चुने गए थे, इसके बाद लुधियाना से 2014 तथा 2019 में जीते। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के वह पोते हैं, जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी।

राहुल गांधी के करीबी हैं रवनीत बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू को राहुल गांधी का करीबी नेता माना जाता है। रवनीत सिंह बिट्टू किसान आंदोलन को समर्थन करने वाले नेताओं में भी आगे रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर आंदोलन किया था। हालांकि, सिंघु बॉर्डर पर किसानों का समर्थन करने गए रवनीत सिंह बिट्टू को हमले का शिकार होना पड़ा था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…