BJP में शामिल हुए पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, PLC का भी हुआ विलय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का विलय भी भाजपा में कर दी है।

भाजपा में शामिल हुए अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह आज 19 सितंबर 2022 को भाजपा में शामिल हो गए। इसी के साथ पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय हो गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और किरेन रिजिजू मौजूद रहे। इस दौरान नरेंद्र तोमर ने कहा कि पीएलसी के भाजपा में विलय से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

अमरिंदर ने की थी मोदी-शाह से मुलाकात
कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जबकि आज ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक की। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से नाराज होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और पीएलसी का गठन किया था।

विधानसभा चुनाव में हार गए थे अमरिंदर सिंह
पीएलसी ने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था और खुद अमरिंदर सिंह को भी अपने गढ़ पटियाला शहर सीट से शिकस्त मिली थी।

2 बार सीएम रह चुके हैं अमरिंदर सिंह
अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं। पीएलसी का स्वयं में विलय कराकर भाजपा पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। अमरिंदर सिंह ने 12 सितंबर 2022 को अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की। 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके अमरिंदर सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

UP: हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 122 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें अब तक 122 लोगों क…