सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं, मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में लीं अंतिम सांस

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच में नहीं रहीं। 72 वर्षीय सरोज खान ने आज मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में अंतिम सांस लीं।

सरोज खान की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते हुई

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच में नहीं रहीं। 72 वर्षीय सरोज खान ने आज यानि 3 जुलाई करीब 1.52 AM में मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में अंतिम सांस लीं। सरोज खान की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते हुई है। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

सरोज खान के निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा

सरोज खान के निधन की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। सरोज खान का कोरोना वायरस को लेकर टेस्ट भी करवाया गया था, जिसमें उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सरोज खान के परिवार की ओर से लगातार यह कहा जा रहा था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था

सरोज खान ने स्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया। सरोज खान ने करीब सैकड़ों गानों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था, सरोज खान के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह तथा मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था, भारत विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था।

सरोज खान ने 3 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया

सरोज खान ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, उनकी पहली फिल्म नजराना थी, जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। 50 के दशक में सरोज खान ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था, उन्होंने कोरियोग्राफर बी सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली। 1974 में रिलीज हुई फिल्म गीता मेरा नाम से सरोज खान एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं, हालांकि उनके काम को काफी समय बाद पहचान मिली।

सरोज खान ने पहली शादी बी सोहनलाल से शादी की थी

सरोज खान की मुख्य फिल्मों में मिस्टर इंडिया, नगीना, चांदनी, तेजाब, थानेदार तथा बेटा है। सरोज खान ने पहले कोरियोग्राफर बी सोहनलाल से शादी की थी, दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था, शादी के वक्त सरोज खान की उम्र 13 साल थी। इस्लाम धर्म अपना कर सरोज खान ने 43 वर्षीय बी सोहनलाल से शादी की थी। सरोज खान को पहली शादी से हामिद खान (राजू खान) तथा एक बेटी हिना खान हैं। सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज खान ने सरदार रोशन से शादी कर ली थी और दोनों की एक बेटी सुकीना खान है, जो कि दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…