स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी बधाई, मोदी सरकार पर साधा निशाना

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि देश ने पिछले 75 साल में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज 15 अगस्त 2022 को देशवासियों को बधाई दीं। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों से कहा कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया, इसके साथ-साथ भारत भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।

75 सालों में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की- सोनिया
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हमने बीते 75 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन आज की आत्ममुग्ध केंद्र सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है, राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी और गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि मैं पुनः सभी देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की बधाई देती हूं और भारत के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना करती हूं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…