
भारत ने टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने आज 6 नवंबर 2022 को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया। टीम इंडिया इस जीत के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए 10 नवंबर 2022 को एडिलेड के मैदान में उतरेगी। विश्व कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा, यह मैच सिडनी में 9 नवंबर 2022 को खेला जाएगा। दोनों ग्रुप में भारत इकलौती ऐसी टीम रही, जिसने 4 मुकाबले जीतकर 8 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। ध्यान रहे कि टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल 13 नवंबर 2022 को मेलबर्न में खेला जाएगा।