Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के वेटलिफ्टिंग इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की है।

टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई ने खोला भारत का खाता
टोक्यो ओलंपिक से आज 24 जुलाई को भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साइखोम मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पहला मेडल अपने नाम कर लिया है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में यह कारनामा किया। 202 किलोग्राम का भार उठाकर मीराबाई ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की। मीराबाई ने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलो वजन उठाया, इस तरह वह दोनों मिलाकर कुल 202 किलोग्राम वजन उठाने में सफल रही, इस उपलब्धि के साथ ही मीराबाई ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ ओलंपिक खेलों के पहले ही दिन भारत पदक तालिका में अपना खाता खोलने में कामयाब रहा है। मीराबाई भारत की ओर से वेटलिफ्टिंग में ऐसा कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं चीन की वेटलिफ्टर हाऊ झिहू ने कुल 210 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की।

मीराबाई ने मेडल जीतने का किया था दावा
मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं, इससे पहले सिडनी ओलंपिक 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ‌ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता था। मीराबाई चानू ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के बाद दूसरी भारतीय महिला हैं। ध्यान रहे कि टोक्यो रवाना होने से पहले ही मीराबाई चानू ने भारत के लिए मेडल जीतने का दावा किया था, उन्होंने अपनी बात को सच करके दिखाया।

राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने मीराबाई को दी बधाई
मीराबाई की इस सफलता पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को बधाई दी है। मीराबाई के रजत पदक जीतते ही राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘इससे सुखद शुरुआत के लिए आशा नहीं की जा सकती थी, भारत उत्साहित है, मीराबाई का शानदार प्रदर्शन, भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।’

मीराबाई को बचपन में तीरंदाजी का शौक था
मणिपुर की राजधानी इम्फाल की रहने वाली मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को इम्फाल में हुआ था, 26 वर्षीय मीराबाई चानू को बचपन में तीरंदाजी का शौक था और वो इसी में अपना कैरियर भी बनाना चाहती थी, लेकिन 8वीं कक्षा के बाद उनका झुकाव वेटलिफ्टिंग की ओर हो गया और फिर उन्होंने इसी में आगे बढ़ने का फैसला किया। मीराबाई चानू ने 11 साल की उम्र में एक लोकल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…