यूपी BJP के प्रदेश भूपेंद्र चौधरी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी और CM योगी का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के आधार पर इस्तीफा दिया है।

भूपेंद्र चौधरी ने योगी कैबिनेट से दिया इस्तीफा
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट के अध्येक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद यूपी के योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भूपेंद्र चौधरी ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा है। दरअसल, हाल ही भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान दी गई है। भूपेंद्र चौधरी ने आज 30 अगस्त 2022 को खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

भूपेंद्र चौधरी ने मोदी-योगी का जताया आभार
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट किया कि ‘भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम और द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा का अवसर प्रदान करने तथा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार।’

2024 में भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी- भूपेंद्र
ध्यान रहे कि भूपेंद्र चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा पार्टी के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के आधार पर दिया है। इस्तीफा देने के बाद भूपेंद्र चौधरी पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी। ध्यान रहे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यंक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त 2022 को भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट का अध्याक्ष नियुक्त किया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…