वेंकैया नायडू ने कहा- PM मोदी को दूर करने चाहिए कुछ भ्रम, नेताओं से मिलने की दी सलाह

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। एम वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी पक्षों के नेताओं के कुछ भ्रम को दूर करना चाहिए।

वेंकैया नायडू ने दी PM मोदी को सलाह
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज 23 सितंबर 2022 को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी पक्षों के नेताओं से मुलाकात करके अपने तरीकों के बारे में विपक्ष की ‘गलतफहमी’ को दूर करना चाहिए, साथ ही उन्होंने विपक्ष को भी नसीहत दी। मौका था प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों पर एक पुस्तक के विमोचन का। वेंकैया नायडू ने स्वास्थ्य, विदेश नीति और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और कहा कि दुनिया में अब भारत की पहचान हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स का विमोचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई 2019-मई 2020) पुस्तक का विमोचन करने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत अब एक ताकत बन गया है, इसकी आवाज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है, इतने कम समय में यह कर दिखाना कोई सामान्य बात नहीं है, यह उनके कार्यों के कारण है, जो मार्गदर्शन वह लोगों को दे रहे हैं और भारत की प्रगति के कारण है। समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा भी मौजूद थे।

गलतफहमियों को दूर करना होगा- नायडू
वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों के बावजूद, कुछ वर्गों को अभी भी कुछ गलतफहमी हैं, शायद कुछ राजनीतिक मजबूरियों के कारण या उनके तरीकों के बारे में कुछ आपत्तियां हैं। नायडू ने कहा कि समय के साथ, इन गलतफहमियों को भी दूर किया जाना चाहिए, प्रधानमंत्री मोदी को सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं के साथ भी मुलाकात करके उन गलतफहमियों को दूर करना चाहिए।

नायडू ने दी विपक्ष को भी नसीहत
वेंकैया नायडू ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों को भी दिमाग खुला रखना चाहिए और जनादेश का सम्मान करना चाहिए, उन्हें भी खुले विचारों वाला होना चाहिए, आप सभी को यह भी समझना चाहिए कि आप दुश्मन नहीं प्रतिद्वंद्वी हैं, सभी दलों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…