
हरियाणा में यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 87 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो अगले 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा। दरअसल, यमुनानगर के पहाड़ी इलाके में अधिक बरसात होने के कारण केचमेंट एरिया से पानी यमुना नदी में पहुंचा और यमुना नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। यह पानी अगले 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा, इससे दिल्ली के निचले इलाकों में नुकसान हो सकता है, प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।