दिल्ली में अपराध के मामलों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी, दिल्ली पुलिस ने जारी किए आंकड़े

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले इस साल के शुरुआती 6 महीनों में जघन्य अपराध के मामलों में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दिया है।

अपराध के मामलों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी
दिल्ली में साल 2022 के शुरुआती 6 महीनों में पिछले साल की इसी समय की तुलना में जघन्य अपराध के मामलों में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए इन आंकड़ों में अपराध की जानकारी दी गई। इन आंकड़ों के मुताबिक, इसी समय में गैर जघन्य श्रेणी के अपराधों में 8 फीसदी की वृद्धि हुई है, गैर जघन्य अपराध की श्रेणी वाले घर में चोरी के मामलों में 553 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल इन मामलों की संख्या 1158 थी, जो 2022 में 7561 हो गई है।

इस साल जघन्य अपराध के 3140 मामले दर्ज
दिल्ली में 15 जुलाई 2022 तक जघन्य अपराध के 3140 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 15 जुलाई, 2021 तक 2790 थी। दिल्ली पुलिस द्वारा 10 अगस्त 2022 को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 और 2021 में गैर-जघन्य अपराधों के तहत दर्ज मामलों की संख्या क्रमशः 1,55,980 और 1,44,332 रही। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में हत्या के 277 मामले सामने आए, जो 2021 में दर्ज 235 मामलों से करीब 18 फीसदी अधिक हैं, इसी तरह हत्या के प्रयास और लूटपाट के मामलों में क्रमशः करीब 32 और 10 फीसदी की वृद्धि हुई है।

लूटपाट और चोरी की घटनाओं में हुई वृद्धि
आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में हत्या के प्रयास के कुल 473 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में ऐसे 360 मामले दर्ज किए गए थे। लूटपाट के मामले 2021 के 1,110 मामलों से बढ़कर 2022 में 1,221 हो गए। इसमें कहा गया है कि चोरी की 2021 में 1,362 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जबकि 2022 में ये 112 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,893 रहीं। सामान छीनने के मामलों में 12 फीसदी और घातक दुर्घटनाओं में 18 फीसदी की वृद्धि हुई।

दुर्घटनाओं के मामलों में भी हुई वृद्धि
आंकड़ों में बताया गया है कि दिल्ली में इस साल सामान छीने जाने के 5,024 और घातक दुर्घटनाओं के 690 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल इनकी संख्या क्रमश: 4,468 और 583 थी। दिल्ली में 2022 में मोटर वाहन चोरी के 19,548 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में यह संख्या 18,814 थी। इस वर्ष डकैती के 9 मामले सामने गए, जबकि 2021 में इनकी संख्या 8 थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…