आने वाले नए साल 2022 के जनवरी महीने में 4 या 5 दिन नहीं बल्कि पूरे 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, इसमें कई छुट्टियां लगातार भी है, ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले ये छुट्टियों की लिस्ट देख लें।
जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
जनवरी 2022 में बैंक जानें से पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। जनवरी महीने में 4 या 5 दिन नहीं बल्कि पूरे 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको ये चेक कर लेना जरूरी है कि किस दिन किस शहर के बैंक बंद रहेंगे। ध्यान रहे कि ये छुट्टियां राज्य और शहरों के हिसाब से अलग-अलग है। जनवरी महीने में कई दिन लगातार भी बैंक बंद रहने वाले हैं ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी कम निपटाना हो तो तुरंत निपटा लें।
RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके मुताबिक, जनवरी 2022 में 14 छुट्टियां है, इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इस 14 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 1, 2, 3, 4, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 23, 25, 26 और 31 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है।
जनवरी 2022 में बैंकों की छुट्टियां
1 जनवरी- शनिवार- देश भर में नए साल का दिन।
2 जनवरी- रविवार- देश भर में सप्ताहिक छुट्टी।
3 जनवरी- सोमवार- सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी।
4 जनवरी- मंगलवार- सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी।
9 जनवरी- रविवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ।
11 जनवरी- मंगलवार- मिशनरी दिवस, मिजोरम में छुट्टी रहेगी।
12 जनवरी- बुधवार- स्वासमी विवेकानंद जयंती की छुट्टी रहेगी।
14 जनवरी- शुक्रवार- मकर संक्रांति पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।
15 जनवरी- शनिवार- पोंगल पर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु छुट्टी में रहेगी।
16 जनवरी- रविवार- देश भर में सप्ताहिक छुट्टी।
23 जनवरी- रविवार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ।
25 जनवरी- मंगलवार- राज्य स्थापना दिवस, हिमाचल प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
26 जनवरी- बुधवार- गणतंत्र दिवस, पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
31 जनवरी- सोमवार- असम में छुट्टी रहेगी।