
दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना इलाके में एक महिला ने अपने चचेरे ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके विक्लांग बच्चों को व्हील चेयर और पेंशन दिलाने का झांसा दिया, उसके बाद धोखे से जूस में नशे की गोली पिलाकर जबरन दुष्कर्म किया।
चचेरे ससुर ने किया महिला से बलात्कार
दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना इलाके में एक महिला ने अपने चचेरे ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके विक्लांग बच्चों को व्हील चेयर और पेंशन दिलाने का झांसा दिया, उसके बाद धोखे से जूस में नशे की गोली पिलाकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दुष्कर्म करने लगा, तंग आकर महिला ने आखिरकार पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नशे वाली जूस पिलाकर महिला से किया रेप
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला जाफरपुर कलां इलाके में स्थित हरिजन बस्ती में अपने पति और दो विक्लांग बच्चों के साथ रहती है। महिला ने अपने बयान में बताया कि उसके पड़ोस में ही आरोपी भी रहता है, जो रिश्ते में उसका चचेरा ससुर लगता है और एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। पीड़िता की मानें तो पिछले वर्ष 31 मई को आरोपी उसके घर आया और दोनों विक्लांग बच्चों के लिए व्हील चेयर और पेंशन दिलाने का भरोसा दिया। 2 जून, 2019 को आरोपी ने महिला को फोन कर सारे दस्तावेज के साथ मित्राऊं खैर रोड बुलाया, जहां से वह महिला को किसी अधिकारी से मिलवाने का बहाना बनाकर बहादूरगढ़ के एक होटल ले गया, होटल में आरोपी ने महिला को जूस में नशे की गोली मिलाकर पिला दी और जबरन दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद आरोपी ने महिला को मित्राऊं गांव में वापस छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को कुछ भी बताने से मना कर दिया।
आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया था
आरोपी ने रेप के दौरान महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार महिला से दुष्कर्म करने लगा। 22 अगस्त, 2020 को जब महिला घर में नहा रही थी, तो आरोपी चुपके से वहां पहुंच गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। शोर मचाने पर महिला का पति आया तो वह भाग गया। बाद में आरोपी ने लगातार महिला के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगा। हार मानकर पीड़िता ने 26 अगस्त, 2020 को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया और जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।