सैलरी नहीं बढ़ाने पर मालिक की हत्या, आरोपी तसलीम गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के दिचांउ कलां के पास एक कुएं में शनिवार शाम को मिले 45 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह के शव के मामले में दिल्ली पुलिस ने उसके नौकर तसलीम को कल यानि रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तसलीम ने अपनी सैलरी नहीं बढ़ाने के चलते ओम प्रकाश सिंह की हत्या की

सैलरी नहीं बढ़ाने पर मालिक की हत्या

पश्चिमी दिल्ली के दिचांउ कलां के पास एक कुएं में शुक्रवार शाम को मिले 45 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह के शव के मामले में दिल्ली पुलिस ने उसके नौकर तसलीम को कल यानि रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तसलीम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहा था, लेकिन ओम प्रकाश और उसके भतीजे पुरूषोतम ने उसको डांट दिया और सैलरी बढ़ाने से मना कर दिया, जिससे गुस्साए तसलीम ने ओम प्रकाश की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक कर फरार हो गया।

मृतक ओम प्रकाश डेयरी चलाता था

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 22 अगस्त को बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस को कुएं से बदबू आने की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से एक बोरा निकाला गया। इस बोरे में एक युवक का शव था, जिसके हाथ पैर बांधे हुए थे। पुलिस ने शव की पहचान जाफरपुर गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के रूप में की। ओम प्रकाश के भतीजे पुरूषोतम ने पुलिस को बताया कि उनकी दो डेयरी है और दोनों का काम चाचा ही संभालते थे, चाचा की शादी नहीं हुई थी, जिसके चलते वह डेयरी पर ही सोया करते थे।

तसलीम जून से डेयरी पर काम कर रहा था

पुरूषोतम ने बताया कि चाचा ने जून में तसलीम को डेयरी पर काम करने के लिए 12 हजार रुपए महीना की सैलरी पर रखा था, लेकिन 11 अगस्त को तसलीम सैलरी बढ़ाने के लिए बोल कर झगडा करने लगा, चाचा ने झगड़े के बारे में मुझे बताया, जिसके बाद मैं डेयरी पर पहुंचा और तसलीम से सैलरी को लेकर हम दोनों की बहस हो गई। बहस के बाद मैं वहां से चला गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात आरोपी तसलीम ने ओम प्रकाश के हाथ पैर बांधे और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसे बोरे में बंद कर कुएं में फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस ने तसलीम को शामली से गिरफ्तार किया

ओम प्रकाश की हत्या होने के अगली सुबह जब ओम प्रकाश डेयरी में नहीं मिला तो उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि 22 अगस्त को उसका शव पुलिस को मिला। पुलिस ने ओम प्रकाश के भतीजे पुरूषोतम के बयान पर केस दर्ज कर तसलीम की तलाश शुरू की और 23 अगस्त के शाम को उसे उसके घर शामली से दबोच लिया।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ‘ही-मैन’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी सिनेमा इंड…