केंद्र सरकार ने MCD में सीटों की संख्या 272 से घटाकर 250 निर्धारित की…जानिए कब होंगे चुनाव

केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 द्वारा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में वार्डों (सीटों) की कुल संख्या 250 निर्धारित की जा रही है।

MCD में अब सीटों की संख्या 250 निर्धारित
केंद्र सरकार ने एमसीडी में सीटों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 निर्धारित कर दी है, जिसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। यानि अब दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड होंगे, जिस पर चुनाव कराए जाएंगे, इसके साथ ही 250 वार्ड में से 42 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिसूचना में साल 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों की संख्या निर्धारित की गई है, इसके साथ ही अनुसूचित जाति के लिए 42 वार्डों को भी इसी आधार पर आरक्षित किया गया है। अधिसूचना को केंद्र सरकार की ओर से 10 सितंबर 2022 को जारी किया गया है।

एमसीडी में पहले था 272 सीट
ध्यान रहे कि दिल्ली में पहले के 3 नगर निगम में कुल 272 वार्ड थे। उत्तरी और दक्षिणी निगर निगम में 104-104 वार्ड थे और पूर्वी नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 64 वार्ड थे। संसद ने तीनों नगर निकायों के एकीकरण के लिए 5 अप्रैल 2022 को दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक-2022 पारित किया था, जिसके तहत वार्डों की कुल संख्या 250 निश्चित कर दी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के नगर निगम वार्डों के परिसीमन के लिए जुलाई 2022 में 3 सदस्यीय आयोग का गठन किया था। परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम में 22 वार्डों की संख्या कम कर दी गई।

एमसीडी चुनाव होंगे दिसंबर 2022 में!
गौरतलब है कि सब कुछ सामान्य रहा तो दिल्ली नगर निगम के चुनाव इसी साल दिसंबर 2022 में कराए जा सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, अब दिल्ली नगर निगम में 2011 की जनगणना के मुताबिक अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व सीटों की संख्या 42 की गई है, इससे पूर्व दिल्ली नगर निगम में कुल 272 सीट थीं, जिनमें से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 46 सीट रिजर्व की गई थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ईरान का इजरायल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला, 1 घंटे में 200 मिसाइलें दागी, ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- यह इजराइली हमले का जवाब, नेतन्याहू ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

ईरान ने मंगलवार की रात इजराइल पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया, ईरान ने इजराइल पर 1 घंटे म…