68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज कर दी गई है। नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। सोराराई पोतरू के एक्टर सूर्या और अजय देवगन को फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है।
जूरी ने UK और UP का विशेष उल्लेख किया
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज 22 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में की गई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए 400 फिल्मों का आवेदन मिला, इनमें 300 फीचर फिल्म और 150 नॉन फीचर फिल्म हैं, ये फिल्में 30 अलग-अलग भाषाओं में हैं। मध्य प्रदेश को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवॉर्ड मिला। जूरी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का विशेष उल्लेख किया। इस साल फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता विपुल शाह ने किया। पुरस्कारों की घोषणा जूरी सदस्य धरम गुलाटी ने की। 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस साल के अंत में एक समारोह में दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेता:
बेस्ट पापुलर फिल्म- तानाजी: द अनसंग वॉरियर।
बेस्ट फीचर फिल्म- सोराराई पोतरू (तमिल)।
बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (तानाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोराराई पोतरू)।
बेस्ट हिंदी फिल्म- तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)।
बेस्ट डायरेक्टर- केआर सचिदानंदन (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)।
बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालमुरली (सोराराई पोतरू)।
बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (सायना)।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)।
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं।
बेस्ट नरेशन ‘वॉयस ओवर’ अवॉर्ड- शोभा थरूर श्रीनिवासन- फिल्म ‘रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल’ के लिए।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु)।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोराराई पोतरू)।
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म- एना की गवाही (डांगी)।
बेस्ट तेलुगु फिल्म- कलर फोटो।
बेस्ट तमिल फिल्म- शिवरंजिनियुम इनुम सिला पेंगलु।
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- डोलु।
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश।
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)- उत्तराखंड और यूपी।
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू- जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को संयुक्त रूप से दिया जाता है।