कॉमेडियन भारती सिंह को NCB ने किया गिरफ्तार, छापेमारी में घर से मिला था गांजा

एनसीबी यानि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आज 21 नवंबर को स्टार कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भारती सिंह के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है।

भारती को कल अदालत में पेश किया जाएगा
ड्रग्स मामले में एनसीबी लगातार शिकंजा कसता नजर आ रहा है, इसी सिलसिले में आज मुंबई में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारती सिंह के हसबैंड हर्ष लिंबाचिया से पूछताछ चल रही है, हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है, हर्ष की भी गिरफ्तारी हो सकती है। भारती सिंह को आज रात एनसीबी ऑफिस में हिरासत में रखा जाएगा और कल अदालत में पेश किया जाएगा। एनसीबी ने आज मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी, भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती सिंह के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था।

भारती सिंह के घर से गांजा बरामद
एनसीबी ने आज खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) समेत कई ड्रग्स के साथ 21 वर्षीय एक तस्कर को पकड़ा। इसी के एनसीबी ने आज 2 अन्य स्थानों पर छापा मारा, जिसमें प्रोडेक्शन ऑफिस और कॉमेडियन भारती सिंह के घर (दोनों जगहों से) से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है। भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मनोरंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…