एकतरफा प्यार की सनक की भेंट चढ़ीं 5 बेटियां, दिल्ली से दुमका तक दरिंदगी की एक जैसी दास्तान

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिकों ने झारखंड के दुमका से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक बेटियों के साथ दिल दहलाने वाली वारदातों को अंजाम दिया है। दुमका में अंकिता सिंह को जलाकर मार डाला गया तो दिल्ली में काजल को गोली मारी गई है, झारखंड के चतरा में एक लड़की पर सिरफिरे ने तेजाब ही फेंक दिया, तो मध्य प्रदेश के खंडवा में सिरफिरे आशिक ने लड़की का चाकू से गला काट दिया, वहीं यूपी के अलीगढ़ में एक लड़की पर पेट्रोल फेंका गया।

दिल्ली की छात्रा को मारी गई गोली
एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिकों ने दुमका से लेकर दिल्ली तक बेटियों के साथ दिल दहलाने वाली वारदातों को अंजाम दिया है। ताजा मामला दिल्ली के संगम विहार में सामने आया है, यहां 9वीं में पढ़ने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा को उसका पीछा करने वाले अमानत अली नाम के शख्स ने उस वक्त गोली मार दी, जब वो स्कूल से लौट रही थी। फिलहाल छात्रा अस्पताल से घर वापस लौट आई है, एक गोली लड़की के शरीर में फंस गई है, जो 6 महीने बाद ऑपरेशन हो सकता है। अमानत अली इंस्टाग्राम पर भी छात्रा को परेशान किया करता था, इसके बाद छात्रा ने उसे ब्लॉक कर दिया। 25 अगस्त को जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तब 3 बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया, जब वो संगम विहार के बी ब्लॉक के पास पहुंची तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी। तीनों लड़के बाइक से भाग निकले, लड़की की हालत इस वक्त गंभीर है, लेकिन उसने अपना पीछा करने वाले की पहचान अमानत अली के तौर पर की है।

दुमका की अंकिता को जलाकर मार डाला
दुमका की रहने वाली अंकिता सिंह को जलाकर मार डाला गया था। आरोप है कि शाहरुख को अंकिता से एकतरफा प्यार हुआ था। अंकिता ने इनकार किया तो 23 अगस्त 2022 की सुबह 4 बजे शाहरुख अपने दोस्त के साथ अंकिता के घर पर पहुंचा, अंकिता सो रही थी, शाहरुख ने खिड़की से लड़की पर पर पेट्रोल फेंका और आग लगा दी, आग लगाकर आरोपी भाग गया। अंकिता को पहले दुमका के अस्पताल में और उसके बाद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकिता 5 दिनों तक हिम्मत दिखाती रही, मगर आखिर में वो जिंदगी की जंग हार गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त नईम को गिरफ्तार कर लिया है। नईम पर पिछले साल एक लड़की के अपहरण का भी आरोप है।

चतरा में लड़की पर एसिड अटैक
झारखंड के चतरा में 4 अगस्त 2022 को जब पीड़िता अपने घर में सो रही थी, उसी समय बेला गांव निवासी आरोपी संदीप भारती ने घर में घुसकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। पीड़िता बुरी तरह जल गयी, इस दौरान उसे बचाने आई मां भी एसिड से घायल हो गयी। घटना के बाद आरोपी भाग गया था, लेकिन घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया था लेकिन हंटरगंज पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और उसके बाद मनचले ने घर में घुसकर बेटी पर तेजाब उड़ेल दिया। पीड़िता काजल को रिम्स मेडिकल बोर्ड ने 31 अगस्त को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेज दिया।

अलीगढ़ में लड़की के ऊपर फेंका गया पेट्रोल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 31 अगस्त 2022 को दुकान से काम कर घर लौट रही एक युवती के ऊपर पड़ोसी युवक ने पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की। वह पेट्रोल फेंक ही पाया था कि तभी युवती के शोर मचाने लगी, फिर आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। क्वार्सी थाना क्षेत्र के किशनपुर में अनुसूचित जाति परिवार की 11वीं की छात्रा रामघाट रोड के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ रामघाट रोड स्थित एक दुकान पर नौकरी भी करती है। युवती से उसके पड़ोस में ही रहने वाला कौशल कुमार नाम का युवक अक्सर छेड़छाड़ किया करता था और कहता था कि मैं उससे दोस्ती करना चाहता हूं।

खंडवा में शादी से इनकार करने पर रेता गला
मध्य प्रदेश के खंडवा में सिरफिरे आशिक ने पहले लड़की पर शादी करने का दबाव बनाया, फिर लड़की के इनकार पर चाकू से गला काट दिया। हमले में लड़की खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। कल यानि 31 अगस्त 2022 को लड़के की लाश मिली है, उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बबलू की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह मामला खंडवा के मुंदी थाना क्षेत्र का है, यहां की रहने वाली 18 साल की लड़की पर गांव का ही निवासी बबलू लंबे वक्त से शादी का दबाव बना रहा था। 29 अगस्त 2022 के दोपहर लड़की का पूरा परिवार पास के ही गांव भमोरी में पगड़ी के कार्यक्रम में शरीक होने चला गया था, घर पर सिर्फ लड़की मौजूद थी, इसकी भनक एक तरफा प्यार में पागल युवक बबलू को लग गई, उसके बाद लड़की के घर की दीवार फांदकर घर में घूसकर लड़की का चाकू से गला काट दिया।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…