Delhi: केजरीवाल सरकार ने सदन में जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 58 वोट

दिल्ली विधानसभा में आज अरविंद केजरीवाल सरकार ने विश्वास मत प्रस्ताव को पास कर लिया है। प्रस्ताव के पक्ष में 58, जबकि विपक्ष में शून्य वोट पड़े। विश्वास मत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो हमारा कोई विधायक नहीं खरीद पाए।

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया- केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा में आज 1 सितंबर 2022 को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पेश किया गया विश्वास मत प्रस्ताव पास हो गया है। प्रस्ताव के पक्ष में 58, जबकि विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा। वहीं विश्वास मत पास होने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। मौजूदा वक्त में 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के 62 और भाजपा के 8 विधायक हैं।

विधायकों को 20-50 करोड़ तक ऑफर किए- केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश में करीब 8-10 सरकारें उनकी निगाह में हैं, उन्होंने विधायकों को खरीदने के लिए 20-50 करोड़ तक ऑफर किए, लेकिन वो दिल्ली में एक भी विधायक नहीं खरीद सके, हमारे पास 62 विधायक हैं, 2 देश से बाहर, 1 जेल में और चौथा विधायक सदन का अध्यक्ष होता है, इसलिए हमारे पक्ष में 58 वोट पड़े हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…