असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा से मंच पर भिड़ा शख्स, सरमा ने साधा तेलंगाना के CM केसीआर पर निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ आज एक हैरान करने वाली घटना घटी। हैदराबाद में रैली के दौरान मंच पर अचानक एक शख्स आया और उसने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भिड़ने की कोशिश की, हालांकि वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़ लिया और मंच से नीचे ले गया।

सरमा की रैली के दौरान घटी घटना
हैदराबाद में आज 9 सितंबर 2022 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की रैली के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर मंच पर मौजूद हर शख्स हैरान था। हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मंच पर मौजूद थे कि वहां अचानक से एक शख्स पीछे से आया और उसने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बदसलूकी की कोशिश की। बगल में खड़े भाजपा नेता के सामने से उस शख्स ने माइक को छीनकर हिमंत बिस्वा सरमा के सामने कर दिया। अचानक से मंच पर पहुंचा ये शख्स यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने हिमंत बिस्वा सरमा से भिड़ने की कोशिश भी की। हालांकि, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़ लिया और मंच से नीचे ले गए। हिमंत बिस्वा सरमा इस अचानक से हुई घटना पर हैरान दिखे।

सरमा ने किया महालक्ष्मी मंदिर का दौरा
दरअसल, आज ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में महालक्ष्मी मंदिर का दौरा भी किया था। उन्होंने इस दौरान कहा कि सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए, सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए, देश में उदारवाद और कट्टरवाद है और इन दोनों के बीच देश में ध्रुवीकरण हमेशा से है।

CM केसीआर पर CM सरमा का हमला
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तेलंगाना के सीएम केसीआर को निशाने पर लिया। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केसीआर भाजपा मुक्त भारत की बात बोलते हैं, उनके और हमारे बीच में अंतर है, वह भाजपा को खत्म करना चाहते हैं, हम भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से पारिवारिक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर आज गुरुवार को (4 जुलाई…