बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नालंदा में हुई जनसंवाद कार्यक्रम में आज बड़ा हादसा हुआ है। कार्यक्रम में अचानक से हुए एक विस्फोट ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जिस जगह पर ये धमाका हुआ है, वो सीएम नीतीश कुमार से महज 15 फीट की दूरी पर था।
नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर भारी चूक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में आज 12 अप्रैल 2022 को एक बार फिर भारी चूक हुई है। इस बार यह चूक नालंदा में ऐसा हुआ है। नीतीश कुमार की नालंदा में हुई जनसंवाद कार्यक्रम में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। कार्यक्रम में अचानक से हुए एक विस्फोट ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जिस जगह पर ये धमाका हुआ है, वो नीतीश कुमार से महज 15 फीट की दूरी पर था, हालांकि नीतीश कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 27 मार्च 2022 को पटना के बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार को मुक्का मारा गया था।
जनसंवाद कार्यक्रम सिलाव में चल रहा था
चश्मदीदों ने जानकारी दी है कि आरोपी ने किसी विस्फोटक पदार्थ में माचिस फेंक इस धमाके को अंजाम दिया था। शुरुआती जानकारी के आधार पर इस विस्फोटक पदार्थ को एक पटाखा बताया गया है। पुलिस को आरोपी युवक के पास से पटाखा और माचिस की तीली भी बरामद हुई है, अभी पुलिस के आरोपी से सवाल-जवाब जारी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह जनसंवाद कार्यक्रम नालंदा के सिलाव के गांधी हाई स्कूल में चल रहा था।