
बिहार में कुछ दिनों पहले ही महागठबंधन की नई सरकार सत्ताा में आई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले चुके हैं। अब नई सरकार के कैबिनेट का विस्ताार किया जाएगा, जिसका दिन और समय तय हो गया है। इसके साथ ही विधानसभा अध्य्क्ष का पद आरजेडी के खाते में जाने की बात कही जा रही है।
कैबिनेट का विस्तार 16 अगस्त को सुबह 11:30 बजे होगा
बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश कुमार की अगुआई में सत्ता में आई महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का दिन और समय तय हो गया है। नीतीश-तेजस्वी सरकार के कैबिनेट का विस्तार 16 अगस्तर 2022 को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। बिहार में अस्तित्व में आई नई सरकार के कैबिनेट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ध्यान रहे कि बिहार में एनडीए सरकार के पतन के बाद महागठबंधन की नई सरकार ने सत्ता संभाली है, हालांकि नई सरकार की कमान भी नीतीश कुमार के हाथों में ही है, जबकि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज 15 अगस्त के शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सकते हैं।