बिहार विधान परिषद की सभी 24 सीटों का रिजल्ट आज घोषित हो चुका है। बिहार विधान परिषद में इस बार 24 सीटों के लिए कुल 187 प्रत्याशी ने अपनी किस्मत आजमाई थी, 24 सीटों पर 4 अप्रैल 2022 को वोटिंग हुई थी।
BJP 7 तथा RJD ने 6 सीटों पर जीत हासिल की
बिहार विधान परिषद की सभी 24 सीटों का रिजल्ट आज 7 अप्रैल 2022 को आ गया है। बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 7, जनता दल यूनाइटेड 5, राष्ट्रीय जनता दल 6 और कांग्रेस व रालोजपा (पारस) ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि 4 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। इस बार एनडीए से जदयू ने 11 और भाजपा ने 12 सीटों पर लड़ा था, जबकि राजद 23 सीटों पर अपना भाग्य अजमाया था।
विजयी उम्मीदवार-
1. नालंदा- रीना यादव (जेडीयू)।
2. गोपालगंज- राजीव सिंह (भाजपा)।
3. मुजफ्फरपुर- दिनेश सिंह (जेडीयू)।
4. मोतिहारी- महेश्वर सिंह (निर्दलीय)।
5. वैशाली- भूषण कुमार (रालोजपा-पारस)।
6. भागलपुर-बांका- विजय कुमार सिंह (जेडीयू)।
7. औरंगाबाद- दिलीप कुमार सिंह (भाजपा)।
8. भोजपुर-बक्सर- राधाचरण सेठ (जेडीयू)।
9. सारण- सच्चिदानंद राय (निर्दलीय)।
10. पटना- कार्तिकेय कुमार (आरजेडी)।
11. सिवान- विनोद जायसवाल (आरजेडी)।
12. नवादा- अशोक यादव (निर्दलीय)।
13. समस्तीपुर- तरुण कुमार चौधरी (भाजपा)।
14. पूर्णिया- दिलीप कुमार जायसवाल (भाजपा)।
15. मुंगेर-जमुई-शेखपुरा- अजय कुमार सिंह (आरजेडी)।
16. गया-जहानाबाद-अरवल- रिंकु यादव (आरजेडी)।
17. रोहतास-कैमूर- संतोष कुमार सिंह (भाजपा)।
18. दरभंगा- सुनील चौधरी (भाजपा)।
19. सीतामढ़ी-शिवहर- रेखा देवी (जेडीयू)।
20. पश्चिम चंपारण- सौरभ कुमार (आरजेडी)।
21. बेगूसराय-खगड़िया- राजीव कुमार (कांग्रेस)।
22. सहरसा-मधेपुरा-सुपौल- डॉ. अजय कुमार सिंह (आरजेडी)।
23. मधुबनी- अंबिका गुलाब यादव (निर्दलीय)।
24. कटिहार- अशोक अग्रवाल (भाजपा)।