दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट.. जानिए

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 70 में से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि बाकी बचे सीटों में से 10 सीटें आरजेडी को दिया जा सकता है. बाकी सीटों पर नाम का एलान आज किया जाएगा.

प्रह्लाद साहनी के खिलाफ अलका लांबा
54 उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस पार्टी ने चांदनी चौक विधानसभा सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से प्रह्लाद सिंह साहनी को तो बीजेपी ने सुमन कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है।

सिसोदिया के खिलाफ लक्ष्मण रावत
पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट से दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा नरेला सीट से सिद्धार्थ कुंडु, तिमारपुर से अमर लता सांगवान, आदर्शन नगर से मुकेश गोयल को उम्मीदवार घोषित किया है।

किसे कहां से मिला टिकट:-
1- नरेला सीट- सिद्धार्थ कुंडु
2- तिमारपुर सीट- अमर लता सांगवान
3- आदर्श नगर सीट- मुकेश गोयल
4- बादली सीट- देवेंद्र यादव
5- रिठाला सीट- प्रदीप कुमार पांडेय
6- बवाना सीट- सुरेंद्र कुमार
7- मुंडका सीट- डॉ नरेश कुमार
8- सुल्तानपुर मजरा सीट- जय किशन
9- नांगलोई जट सीट- मंदीप सिंह
10- मंगोलपुरी सीट- राजेश लिलोतिया
11- रोहिणी सीट- सुमेष गुप्ता
12- शालिमारबाग सीट- जेएस नयोल
13- शकुर बस्ती सीट- देवराज अरोड़ा
14- त्रिनगर सीट- कमल कांत शर्मा
15- वजीरपुर सीट- हरि कृष्ण जिंदल
16- मॉडल टाउन सीट- अकांक्षा ओला
17- सदर बाजार सीट- सतबीर शर्मा
18-चांदनी चौक सीट- अलका लांबा
19- मटिया महल सीट- मिर्जा जावेद अली
20- बल्लिमारन सीट- हारून युसूफ
21- करोल बाग सीट- गौरव धनक
22- पटेल नगर सीट- कृष्णा तिरथ
23-मोती नगर सीट- रमेश कुमार पोपली
24- राजौरी गार्डन सीट- अमनदीप सिंह सुदान
25- हरि नगर सीट- सुरेदर सेठी
26- जनकपुरी सीट- राधिका खेड़ा
27- द्वारका सीट- आदर्शन शास्त्री
28- मटियाला सीट- सुमेष शोकीन
29- नजफगढ़ सीट- साहिब सिंह यादव
30- दिल्ली कैंट सीट- संदीप तंवर
31- जंगपुरा सीट- तलविंदर सिंह मारवाह
32- कस्तूरबा नगर सीट- अभिषेक दत्त
33- मालवीय नगर सीट- नीतू शर्मा
34- आरके पुरम सीट- प्रियंका सिंह
35- छत्तरपुर सीट- सतीश लोहिया
36- देवली सीट- अरविंदर सिंह
37- अंबेडकर नगर सीट- यदुराज चौधरी
38- संगम विहार सीट- पूनम आजाद
39- ग्रेटर कैलाश सीट- सुखबीर सिंह पवार
40- कालकाजी सीट- शिवानी चौपड़ा
41- तुगलकाबाद सीट- शुबम शर्मा
42- त्रिलोकपुरी सीट- विजय कुमार
43- पटपड़गंज सीट- लक्ष्मण रावत
44- लक्ष्मी नगर सीट- हरिदत्त शर्मा
45-विश्वास नगर सीट- गुरुचरन सिंह राजू
46-कृष्णा नगर सीट- डॉ अशोक कुमार वालिया
47- गांधी नगर सीट- अरविंदर सिंह लवली
48- शाहदरा सीट- नरेंद्र नाथ
49- सीमापुरी सीट- वीर सिंह
50- रोहतास नगर सीट- विपिन शर्मा
51- सीलमपुर सीट- मतीन अहमद
52- बाबरपुर सीट- अनविक्ष त्रिपाठी
53- गोकलपुर सीट- डॉ एसपी सिंह
54- मुस्तफाबाद सीट- अली मेहंदी

आपको बता दें कि बीजेपी ने 70 में 57 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का एलान कर चुकी है . जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। आप ने जहां मौजूदा 46 विधायक को टिकट दिया है तो वहीं 15 विधायकों के टिकट काटे हैं जबकि आठ महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने इस बार 26 नेताओं के टिकट काटे हैं। बीजेपी ने 6 मौजूदा और 9 पूर्व पार्षदों को टिकट दिया है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने किसी भी अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। वहीं चार महिलाओं और 11 एससी उम्मीवारों को टिकट दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Newsroom Live
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

राहुल गांधी ने गुरदीप सिंह सप्पल को दी बड़ी जिम्मेदारी.. 2024 में मोदी को हराने के लिए बनाएंगे रणनीति

कांग्रेस के थिंक टैंक के मेंबर गुरदीप सिंह सप्पल को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौ…