‘कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था को पहुंचाया नुकसान, PM मोदी लाए 5वें नंबर पर’- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में देश की अर्थव्यस्था की बात की। अमित शाह ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, कांग्रेस ने इसे नुकसान पहुंचाया और ये 12वें नंबर पर पहुंच गई, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे 5वें नंबर पर ले आए हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व भारत के बगैर कोई फैसला करने में सक्षम नहीं है।

मोदी अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर पर लाए- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 26 सितंबर 2022 को गुजरात में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अमित शाह ने कहा कि ‘भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, कांग्रेस ने इसे 12वें स्थान पर ला दिया था। यह अटल बिहारी वाजपेयी ही थे, जिन्होंने इसे फिर से 11वें स्थान पर पहुंचा दिया था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे इसे 5वें स्थान पर ले आए।’

स्वास्थ्य सेवाएं विश्वस्तरीय बन रहा- शाह
अमित शाह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने हेतु पीएम नरेंद्र मोदी एक होलिस्टिक अप्रोच से काम कर रहे हैं, उन्होंने ईएसआईसी स्कीम को और उपयोगी बनाकर देशभर के श्रमिकों को सामजिक सुरक्षा दी है, साणंद में 350 बेड के ईएसआईसी अस्पताल का शिलान्यास किया, इससे 12 लाख श्रमिकों व क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…