कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत? जानिए अब किन नामों पर हो रही है चर्चा

राजस्थान कांग्रेस में उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत के बाद माना जा रहा है कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से अशोक गहलोत अब बाहर हो गए हैं।

कमल-दिग्गी-मुकुल-वेणुगोपाल-खड़गे रेस में
राजस्थान कांग्रेस में कलह के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत के बाद माना जा रहा है कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अशोक गहलोत को लेकर आम राय नहीं है, ऐसे में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में आ गए हैं। अशोक गहलोत अभी भी केंद्रीय नेतृत्व के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे।

गहलोत अब अध्यक्ष की रेस से बाहर!
अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह ने अपनी इच्छा व्यक्त की है, वहीं कमलनाथ को भी दिल्ली बुलाया गया है, इनके अलावा मुकुल वासनिक का नाम सीडब्ल्यूसी के पहले जी-23 पत्र में अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे व केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद हैं और सुशील कुमार शिंदे पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पसंद बताए जा रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता, मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं’

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां तक 2047 विजन …